पीएम मोदी ने जापान के पूर्व पीएम के निधन के बाद की 1 दिन के राजकीय शोक की घोषणा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंज़ो आबे के निधन के बाद उनके सम्मान में 1 दिन (9 जुलाई) के राजकीय शोक की घोषणा की है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, "मैं अपने सबसे प्यारे दोस्तों में से एक...शिंज़ो आबे के निधन से दुखी व स्तब्ध हूं।" आबे को भाषण देने के दौरान गोली मार दी गई थी।