पीएम मोदी ने जारी किया राम मंदिर का स्मारक डाक टिकट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को श्री राम जन्मभूमि मंदिर पर स्मारक डाक टिकट और दुनियाभर में भगवान राम पर जारी टिकटों के कलेक्शन वाली एक किताब जारी की। किताब में राम मंदिर, सरयू नदी की तस्वीरें आदि हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, "पोस्टल स्टैंप इतिहास और ऐतिहासिक अवसरों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम होते हैं।"