पीएम मोदी ने जिन सीटों पर किया चुनाव प्रचार उनमें से केवल आधी सीटों पर एनडीए को मिली जीत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनज़र 543 में से 184 सीटों पर 206 रैलियां की थीं जबकि 2019 में उन्होंने 142 सार्वजनिक सभाएं की थीं। सीएनबीसीटीवी18 के मुताबिक, जिन 184 सीटों पर पीएम ने रैलियां की थीं उनमें से केवल 99 सीटों (53%) पर एनडीए को जीत मिली। लोकसभा चुनाव-2024 में एनडीए को 290+ सीटें मिली हैं।