पीएम मोदी ने जी20 समिट की नई वेबसाइट, लोगो व थीम को वर्चुअली किया लॉन्च
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भारत में होने वाले जी20 समिट की वेबसाइट, थीम और लोगो को वर्चुअली लॉन्च किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा, "जी20 का ये लोगो केवल एक प्रतीक चिह्न नहीं...बल्कि...एक संकल्प है...जो हमारी सोच में शामिल रहा है।" उन्होंने कहा, "लोगो में कमल का फूल भारत की पौराणिक धरोहर...हमारी आस्था...हमारी बौद्धिकता को चित्रित कर रहा...है।"