पीएम मोदी ने झारखंड में ₹7,000 करोड़ से ज़्यादा की परियोजनाओं का किया शिलान्यास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को बिरसा मुंडा की जयंती पर झारखंड पहुंचे और उन्होंने ₹7,000 करोड़ से ज़्यादा की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से कमज़ोर जनजातीय समूह के लिए ₹24,000 करोड़ का पीवीटीजी विकास मिशन का शुभारंभ किया जिसका लाभ 18 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लोगों को मिलेगा।