पीएम मोदी ने ताइवान में भूकंप के चलते जान-माल का नुकसान होने पर जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को ताइवान में भूकंप के चलते हुए जान-माल के नुकसान पर दुख जताया है। उन्होंने कहा, "शोक संतप्त परिवारों के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं और मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।" गौरतलब है कि ताइवान में भूकंप के चलते 9 लोगों की मौत हुई है और 800 लोग घायल हुए हैं।