पीएम मोदी ने तेजस विमान में भरी उड़ान, शेयर कीं तस्वीरें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बेंगलुरु में तेजस विमान में उड़ान भरी। उन्होंने तस्वीरें ट्वीट कर लिखा, "मैं आज तेजस में उड़ान भरते हुए अत्यंत गर्व के साथ कह सकता हूं कि हमारी मेहनत और लगन के कारण...हम आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में विश्व में किसी से कम नहीं हैं...वायुसेना, डीआरडीओ और एचएएल के साथ समस्त भारतवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।"