पीएम मोदी ने तेजस्वी यादव को किया फोन, लालू यादव के स्वास्थ्य की ली जानकारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य को लेकर उनके पुत्र तेजस्वी यादव से फोन पर बात की है। दरअसल, लालू रविवार को पटना में राबड़ी आवास में सीढ़ी उतरते समय फिसलने से गिर गए थे जिससे उनके कमर और कंधे में चोटें आईं थी। फिलहाल, लालू अस्पताल में भर्ती हैं जहां उनकी हालत स्थिर है।