पीएम मोदी ने तेलंगाना में ₹8,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को निज़ामाबाद (तेलंगाना) में ₹8,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इसके अलावा पीएम मोदी ने एनटीपीसी की तेलंगाना सुपर थर्मल पावर परियोजना के पहले चरण की 800 मेगावाट इकाई को भी राष्ट्र को समर्पित किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी बीजेपी द्वारा आयोजित रैली को भी संबोधित करेंगे।