पीएम मोदी ने त्रिपुरा, नागालैंड में बीजेपी व एनडीए की जीत पर लोगों को दिया धन्यवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बहुमत मिलने पर कहा है, "धन्यवाद त्रिपुरा! ये वोट प्रगति और स्थिरता के लिए हैं। मुझे त्रिपुरा के सभी बीजेपी कार्यकर्ताओं पर गर्व है।" नागालैंड में एनडीपीपी-बीजेपी गठबंधन की जीत पर उन्होंने कहा, "नागालैंड के लोगों का धन्यवाद। डबल इंजन की सरकार राज्य की प्रगति के लिए काम करती रहेगी।"

Load More