पीएम मोदी ने दिल्ली में देश के पहले नैशनल ट्रेनिंग कॉन्क्लेव का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिविल सेवकों के लिए प्रशिक्षण बुनियादी ढांचे को मज़बूत करने के उद्देश्य से रविवार को दिल्ली में देश के पहले नैशनल ट्रेनिंग कॉन्क्लेव का उद्घाटन किया। इस सम्मेलन में प्रशिक्षण और अनुसंधान संस्थानों के 1,500 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कॉन्क्लेव में प्रशासनिक अधिकारियों की प्रशिक्षण व्यवस्था में सुधार समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी।।