पीएम मोदी ने दी ऋषि सुनक को बधाई, उन्हें यूके में रह रहे भारतीयों का 'लिविंग ब्रिज' बताया
भारतीय मूल के ऋषि सुनक के यूके के अगले प्रधानमंत्री बनने की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर सुनक को बधाई दी। पीएम ने लिखा, "मैं वैश्विक मुद्दों पर एकसाथ मिलकर काम करने और 2030 का रोडमैप लागू करने के लिए तत्पर हूं...यूके में रह रहे भारतीयों के 'लिविंग ब्रिज' को दिवाली की विशेष शुभकामनाएं।"