पीएम मोदी ने द्वारका एक्सप्रेसवे के हरियाणा खंड का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को एनएच-48 पर दिल्ली-गुरुग्राम के बीच ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए बनाए गए द्वारका एक्सप्रेसवे के हरियाणा खंड का उद्घाटन किया। 19 किलोमीटर लंबे इस खंड को ₹4,100 करोड़ की लागत से बनाया गया है और इसमें 2 रेलवे ओवर ब्रिज शामिल हैं। यह दिल्ली एयरपोर्ट और गुरुग्राम बाईपास से सीधा जुड़ा हुआ है।