पीएम मोदी ने नवरात्रि के पहले दिन रिलीज़ किया अपना लिखा गरबा गीत 'माड़ी'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नवरात्रि के पहले दिन गरबा गीत 'माड़ी' रिलीज़ किया है जिसके बोल खुद उन्होंने लिखे हैं। पीएम ने बताया, "पिछले हफ्ते मेरे द्वारा लिखा गया गरबा गीत साझा करते हुए खुशी हो रही है।" उन्होंने संगीतकार मीत ब्रदर्स व गायक दिव्य कुमार को गीत को संगीत और आवाज़ देने के लिए धन्यवाद दिया है।