पीएम मोदी ने नासिक में आगंतुक पुस्तिका में लिखा 'जय श्री राम'
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को अपनी नासिक (महाराष्ट्र) की यात्रा के दौरान गंगा गोदावरी पंचकोटि पुरोहित संघ के कार्यालय में आगंतुक पुस्तिका में 'जय श्री राम' लिखा जिसकी तस्वीर सामने आई है। पुरोहित संघ के अध्यक्ष सतीश शुक्ला ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी इस स्थान पर आने और 'गंगा पूजन' करने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं।