पीएम मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल की पत्नी के निधन पर जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' की पत्नी सीता दहल (69) के निधन पर शोक जताया। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, "सीता दहल के निधन के बारे में जानकर बेहद दुख हुआ। मैं पुष्प कमल दहल के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले।"