पीएम मोदी ने नेपाल में भूकंप के चलते 128 लोगों की हुई मौत पर जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल में शुक्रवार को 6.4 तीव्रता के भूकंप के चलते कम-से-कम 128 लोगों की हुई मौत पर दुख जताया है। उन्होंने 'X' पर लिखा, "भारत नेपाल के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है और हरसंभव सहायता देने के लिए तैयार है। हमारी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।"