पीएम मोदी ने पंकज उधास के निधन पर जताया शोक, कहा- वह भारतीय संगीत के प्रकाश स्तंभ थे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिग्गज गज़ल गायक और प्लेबैक सिंगर पंकज उधास के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने 'X' पर पंकज के साथ की पुरानी तस्वीरें पोस्ट कर लिखा, "उनकी गज़लें सीधे आत्मा को छूती थीं। वह भारतीय संगीत के प्रकाश स्तंभ थे।" राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी पंकज उधास के निधन पर शोक जताया है।