पीएम मोदी ने पंजाब सड़क हादसे के मृतकों के परिजनों को मुआवज़ा देने का किया एलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गढ़शंकर (पंजाब) में एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं के परिजनों को ₹2-₹2 लाख और घायलों को ₹50,000-₹50,000 मुआवज़ा देने का एलान किया है। दुर्घटना में 7 लोगों की मौत हुई थी जबकि 20 लोग घायल हुए थे। गौरतलब है, श्रद्धालु बैसाखी के अवसर पर खुरालगढ़ साहिब जा रहे थे।