पीएम मोदी ने पहली बार पटना में किया रोड शो, सीएम नीतीश भी रहे मौजूद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पहली बार पटना (बिहार) में रोड शो किया। इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी के उम्मीदवार व पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद भी पीएम मोदी के साथ मौजूद रहे। इस रोड शो के दौरान सड़क किनारे खड़े हज़ारों लोगों ने पीएम मोदी का अभिवादन किया।