पीएम मोदी ने पीएमओ में काम करने वाले कर्मचारियों की बेटियों से बंधवाई राखी, वीडियो जारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अपने आवास पर बच्चियों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। ऑल इंडिया रेडियो ने वीडियो शेयर कर बताया कि ये बच्चियां पीएमओ में काम कर रहे सफाई कर्मचारियों, चपरासियों, मालियों, ड्राइवर आदि कर्मचारियों की बेटियां थीं। वीडियो में लड़कियां प्रधानमंत्री को राखी बांधतीं और कुछ उनके पैर छूकर आशीर्वाद लेती नज़र आ रही हैं।

Load More