पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति, उनकी पत्नी और अन्य नेताओं को कौन-कौनसे तोहफे दिए?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को चंदन से बने सितार की प्रतिकृति और उनकी पत्नी ब्रिगिट को चंदन के बक्से में पोचमपल्ली रेशम इकत साड़ी भेंट की। फ्रांसीसी प्रधानमंत्री एलिज़ाबेथ बोर्न को 'मार्बल इनले वर्क' वाली मेज़ गिफ्ट की गई जबकि नैशनल असेंबली की अध्यक्ष येल ब्रॉन-पिवेट को रेशम का हाथ से बुना हुआ कश्मीरी कालीन मिला।