पीएम मोदी ने बनाई सुरक्षा पर केंद्रित विदेश नीति: विदेश मंत्री एस. जयशंकर
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा है कि उन्होंने सुरक्षा पर केंद्रित विदेश नीति बनाई है। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री ने वास्तव में एक ऐसी विदेश नीति का नेतृत्व किया है जो बहुत अधिक सुरक्षा-केंद्रित है...उन्होंने एक ऐसी कूटनीति दिखाई है जो अधिक विकास-केंद्रित है।" बकौल जयशंकर, "उन्होंने (प्रधानमंत्री) जन केंद्रित नीतियां बनाई हैं।"