पीएम मोदी ने बांटे सरकारी नौकरियों के 70,000 नियुक्ति पत्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को एक रोज़गार मेले में वर्चुअल माध्यम से सरकारी विभागों और संगठनों में भर्ती हुए
नवनियुक्त सदस्यों को 70,126 नियुक्ति पत्र बांटे। पीएम ने कहा, "जो लोग इस समय सरकारी नौकरी में आ रहे हैं उनके लिए यह बहुत महत्वपूर्ण समय है। आपके सामने अगले 25-वर्षों में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य है।"