पीएम मोदी ने बीजेपी मुख्यालय के विस्तार का किया लोकार्पण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को दिल्ली में बीजेपी के मुख्यालय के विस्तार का लोकार्पण किया। इस दौरान प्रधानमंत्री के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और पार्टी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी भी मौजूद रहे। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा, "बीजेपी मुख्यालय के विस्तार के लोकार्पण पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं।"