पीएम मोदी ने बीजेपी-एनडीए के उम्मीदवारों को लिखा पत्र, कहा- यह कोई साधारण चुनाव नहीं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव-2024 के पहले चरण में चुनाव लड़ रहे बीजेपी और एनडीए के उम्मीदवारों को पत्र लिखकर कहा, "मुझे विश्वास है कि संसद में आप जनता का आशीर्वाद लेकर आएंगे।" उन्होंने कहा, "आपके लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं से कहना चाहता हूं कि यह साधारण चुनाव नहीं है...यह हमारे उज्ज्वल भविष्य के निर्माण का सुनहरा अवसर है।"