पीएम मोदी ने ब्राज़ील के राष्ट्रपति को सौंपी जी20 की अध्यक्षता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली में जी20 समिट के आखिरी दिन जी20 की अध्यक्षता ब्राज़ील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला डी सिल्वा को सौंप दी। पीएम मोदी ने डी सिल्वा को जी20 की अध्यक्षता का गैवल सौंपा और उन्हें शुभकामनाएं भी दीं। जी20 देशों का 19वां समिट 2024 में ब्राज़ील के रियो डी जेनेरियो में आयोजित होगा।