पीएम मोदी ने ब्रिक्स के नेताओं को दिए कौन-कौनसे गिफ्ट?
ब्रिक्स समिट में शामिल होने के लिए दक्षिण अफ्रीका गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा को तेलंगाना की सुराही और उनकी पत्नी व मेज़बान देश की प्रथम महिला शेपो मोत्सेपे को नागालैंड की पारंपरिक शॉल भेंट की है। वहीं, उन्होंने ब्राज़ीलियाई राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला डी सिल्वा को मध्य प्रदेश की गोंड पेंटिंग गिफ्ट की है।