पीएम मोदी ने भरा बिल: संसद की कैंटीन में पीएम संग लंच के बाद केंद्रीय मंत्री मुरुगन
संसद की कैंटीन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ लंच करने वाले सांसदों में शामिल रहे बीजेपी सांसद व केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन ने कहा है, "प्रधानमंत्री मोदी संग लंच करने को लेकर मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं...उन्होंने बिल भरा।" वहीं बीएसपी सांसद रितेश पांडेय ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लंच के लिए आमंत्रित किया जाना...सौभाग्य की बात थी।"