पीएम मोदी ने भारत की पहली अंडरवॉटर मेट्रो टनल का कोलकाता में किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पश्चिम बंगाल से देशभर की ₹15,400 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया। उन्होंने कोलकाता मेट्रो की ग्रीन लाइन के हावड़ा मैदान-एस्प्लैनेड खंड का उद्घाटन किया जिसमें देश की पहली अंडरवॉटर मेट्रो टनल शामिल है। प्रधानमंत्री ने कोलकाता मेट्रो के कवि सुभाष-हेमंत मुखोपाध्याय खंड (ऑरेंज लाइन) और तारातला-माझेरहाट खंड (पर्पल लाइन) का भी उद्घाटन किया।