पीएम मोदी ने भारत की पहली रीजनल रैपिड ट्रेन 'नमो भारत' का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) में साहिबाबाद को दुहाई डिपो से जोड़ने वाली भारत की पहली रीजनल रैपिड ट्रेन 'नमो भारत' का उद्घाटन किया। गौरतलब है कि दिल्ली-गाज़ियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के 17 किलोमीटर लंबे इस खंड में पांच स्टेशन (साहिबाबाद, गाज़ियाबाद, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो) हैं। इस ट्रेन में फिलहाल 6 कोच होंगे।