पीएम मोदी ने भारत की पहली रीजनल रैपिड ट्रेन 'नमो भारत' में किया सफर, छात्रों से की बातचीत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) में साहिबाबाद को दुहाई डिपो से जोड़ने वाली भारत की पहली रीजनल रैपिड ट्रेन 'नमो भारत' का उद्घाटन करने के बाद उसमें सफर किया। उन्होंने ट्रेन में मौजूद छात्र-छात्राओं से बातचीत की। इस ट्रेन से लोग एक घंटे से भी कम समय में दिल्ली से मेरठ की यात्रा कर सकेंगे।