पीएम मोदी ने भारत के टॉप गेमर्स से की मुलाकात, खेले पीसी व वीआर गेम्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के टॉप गेमर्स के साथ मुलाकात की है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके साथ मोबाइल के साथ-साथ पीसी/कंसोल गेम व वर्चुअल रिऐलिटी (वीआर) पर आधारित गेम्स भी खेले। प्रधानमंत्री मोदी से मिलने वाले गेमर्स में नमन माथुर, मिथिलेश पाटणकर, पायल धारे, तीर्थ मेहता, गणेश गंगाधर, अनिमेष अग्रवाल और अंशू बिष्ट शामिल रहे।

Load More