पीएम मोदी ने भारत के सबसे लंबे समुद्री पुल का किया निरीक्षण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मुंबई में भारत के सबसे लंबे समुद्री पुल मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का निरीक्षण किया जिसका वीडियो जारी किया गया है। इससे पहले उन्होंने इस पुल का उद्घाटन किया था जिसे 'अटल सेतु' भी कहा जाता है। पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत कैसा होने वाला है यह उसकी एक झलक है।