पीएम मोदी ने भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट से पहले रोहित शर्मा को सौंपी खास कैप
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट से पहले भारत के कप्तान रोहित शर्मा को खास कैप सौंपी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी एल्बानीज़ी ने ऑस्ट्रेलिया के कार्यवाहक कप्तान स्टीव स्मिथ को कैप दी। दोनों नेता भारत-ऑस्ट्रेलिया मित्रता के 75 साल पूरे होने के मौके पर स्टेडियम पहुंचे हैं।