पीएम मोदी ने मणिपुर में बीजेपी की महिला समर्थकों से मिलाया हाथ, शेयर किया वीडियो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिपुर में महिला बीजेपी समर्थकों का अभिवादन करने और उनसे हाथ मिलाने का वीडियो शेयर किया है। प्रधानमंत्री ने लिखा, "मणिपुर में कुछ अच्छे पल। इस स्नेह के लिए आभारी हूं।" प्रधानमंत्री वीडियो में 'भारत माता की जय' के नारे लगवाते हुए और महिला समर्थक 'मोदी जी की जय' के नारे लगाती हुई दिख रही हैं।