पीएम मोदी ने 'मन की बात' के 100वें एपिसोड को किया संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम के 100वें एपिसोड को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कहा, "मन की बात देशवासियों की अच्छाई व सकारात्मकता का एक अनोखा पर्व बन गया है। ऐसा पर्व जो हर महीने आता है।" उन्होंने कहा, "हर एपिसोड अपने आप में खास रहा। मन की बात में देश के कोने-कोने से लोग जुड़े।"