पीएम मोदी ने 'मन की बात' में चार-धाम यात्रा के दौरान गंदगी फैलाए जाने पर चिंता जताई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' में उत्तराखंड में चार-धाम यात्रा के दौरान केदारनाथ में कुछ यात्रियों द्वारा फैलाई जा रही गंदगी पर चिंता जताई तो साथ में कुछ लोगों के अच्छे कार्यों की सराहना भी की। उन्होंने कहा, "कई श्रद्धालु...हैं जो बाबा केदार के धाम में दर्शन-पूजन के साथ-साथ स्वच्छता की साधना भी कर रहे हैं।"