पीएम मोदी ने महाराष्ट्र में ₹2,000 करोड़ की 8 'अमृत' परियोजनाओं का किया शिलान्यास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सोलापुर (महाराष्ट्र) में ₹2,000 करोड़ की 8 अमृत (कायाकल्प और शहरी परिवर्तन के लिए अटल मिशन) परियोजनाओं का शिलान्यास किया। अपने सोलापुर दौरे के दौरान प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के तहत बनाए गए 90,000 से अधिक मकानों को और रायनगर हाउसिंग सोसायटी के तहत बने 15,000 मकानों को उनके लाभार्थियों को सौंपा।