पीएम मोदी ने महिला दिवस पर एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में ₹100 की कमी करने का किया एलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर शुक्रवार को एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में ₹100 की कमी करने का एलान किया। उन्होंने ट्वीट किया, "इससे नारी शक्ति का जीवन आसान होने के साथ ही करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ भी कम होगा। यह कदम पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार बनेगा...जिससे पूरे परिवार का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।"

Load More