पीएम मोदी ने मालदीव के राष्ट्रपति को दी ईद की बधाई, दोनों देशों के संबंधों का किया ज़िक्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़्ज़ू को ईद-उल-फितर की बधाई दी है। अपने संदेश में उन्होंने दोनों देशों के सांस्कृतिक व सभ्यतागत संबंधों का ज़िक्र किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "ईद पर दुनियाभर के लोग करुणा, भाईचारे और एकजुटता के उन मूल्यों को याद कर रहे हैं...जो एक शांतिपूर्ण व समावेशी दुनिया के लिए ज़रूरी हैं...।"