पीएम मोदी ने मिज़ोरम में पुल ढहने से 17 लोगों की मौत पर जताया दुख, मुआवज़े का किया एलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिज़ोरम में एक निर्माणाधीन पुल टूटने से 17 लोगों की मौत पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, पीएम मोदी ने मृतकों के परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹2-₹2 लाख और घायलों को ₹50,000-₹50,000 मुआवज़ा देने का एलान किया है। प्रधानमंत्री वर्तमान में ब्रिक्स समिट में भाग लेने दक्षिण अफ्रीका गए हुए हैं।