पीएम मोदी ने मुंबई में किया भारत के सबसे लंबे समुद्री पुल अटल सेतु का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मुंबई में भारत के सबसे लंबे समुद्री पुल 'अटल सेतु' का उद्घाटन किया। लगभग ₹17,840 करोड़ में बनने वाले 21.8 किलोमीटर लंबे 6 लेन वाले इस पुल की आधारिशला 2016 में रखी गई थी। पुल के ज़रिए अब मुंबई-नवी मुंबई के बीच की दूरी 90 मिनट की बजाय 20 मिनट में तय हो सकेगी।