पीएम मोदी ने मुंबई में ₹38,800 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मुंबई (महाराष्ट्र) में ₹38,800 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इनमें मुंबई मेट्रो रेल, सड़क निर्माण और स्वास्थ्य से जुड़ी परियोजनाएं भी शामिल हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज़ादी के बाद पहली बार भारत बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का साहस कर रहा है।