पीएम मोदी ने युद्ध प्रभावित यूक्रेन से भारतीयों की निकासी को लेकर की चौथी उच्चस्तरीय बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युद्ध प्रभावित यूक्रेन से भारतीय नागरिकों की निकासी को लेकर मंगलवार को उच्चस्तरीय बैठक की जिसमें विदेश मंत्री एस. जयशंकर व एनएसए अजीत डोभाल शामिल हुए। यह इस मामले पर प्रधानमंत्री की रविवार से चौथी उच्चस्तरीय बैठक थी। इससे पहले, रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच खारकीव (यूक्रेन) में गोलीबारी में कर्नाटक निवासी छात्र की मौत हो गई।

Load More