पीएम मोदी ने यूएई में भाषण देते वक्त किया अरबी भाषा का इस्तेमाल, वीडियो हुआ वायरल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अबू धाबी (यूएई) में 'अहलन मोदी' इवेंट के दौरान अपने भाषण में अरबी भाषा के कुछ वाक्यों का इस्तेमाल किया। प्रधानमंत्री ने अरबी में कहा, "भारत और यूएई वक्त की कलम से दुनिया की किताब पर एक बेहतर भाग्य का हिसाब लिख रहे हैं। भारत और यूएई की दोस्ती हमारी साझा दौलत है।"