पीएम मोदी ने राजस्थान के किन प्रमुख स्टेशनों के पुनर्विकास का किया है शिलान्यास?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए राजस्थान के 21 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का शिलान्यास किया। इन स्टेशनों का पुनर्विकास 'अमृत भारत स्टेशन योजना' के तहत किया जाएगा। इन स्टेशनों में अजमेर जंक्शन, पाली मारवाड़, सांगानेर, दौसा, फतेहपुर शेखावाटी, खैरथल, फतेहनगर, नीम का थाना, राजगढ़, डीग, धौलपुर, गोविंदगढ़, खेड़ली, बूंदी और झालावाड़ सिटी शामिल हैं।