पीएम मोदी ने राष्ट्रपति मुर्मू से मिलकर दीपावली की दी बधाई, राष्ट्रपति ने शेयर की तस्वीरें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और दोनों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति मुर्मू ने तस्वीरें साझा कर ट्वीट किया, "प्रधानमंत्री की अगवानी करके मुझे बहुत खुशी हुई। हमने अंधेरे पर प्रकाश की जीत के प्रतीक इस त्योहार पर संपूर्ण मानवता के लिए शांति, समृद्धि और बेहतर कल की अपनी इच्छा साझा की।"