पीएम मोदी ने राष्ट्रपति से मिलकर पेश किया सरकार बनाने का दावा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। इससे पहले आज ही नरेंद्र मोदी को एनडीए के संसदीय दल का नेता चुना गया था। गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी 9 जून (रविवार) को शाम 6 बजे तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।