पीएम मोदी ने राहुल के 'शक्ति' वाले बयान को दिया धार्मिक मोड़: ईसी से शिकायत में कांग्रेस
कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से मामले की शिकायत की है। शिकायत में कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'हिंदू धर्म में शक्ति शब्द होता है...हम एक शक्ति से लड़ रहे हैं' बयान को धार्मिक मोड़ दिया है।